खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज पंडरिया विकासखंड के ग्राम गौरकांपा में स्थित प्राचीन और प्रसिद्ध भगवान शिव और शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव और शनि देव की आराधना करते हुए जिले की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
कलेक्टर वर्मा ने मंदिर में विशेष पूजा आरती की और मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और इसकी धार्मिक आस्था के बारे में जानकारी ली। मंदिर के पुजारी ने कलेक्टर को मंदिर के इतिहास और उसकी धार्मिक मान्यताओं के बारे में बताया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग मनोज पराते, तहसीलदार सुनील सोनपिपरे, जनपद सीईओ तरुण बघेल सहित अन्य अधिकारियों ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर वर्मा शनिवार को पंडरिया विकासखंड के विभिन्न क्षेत्र के दौरे में थे। इस दौरान उन्होंने गौरकांपा में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

