खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद अग्रवाल द्वारा आज जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत रामपुरा, पुटपुरा, बेवरा बुंदेला में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभार्थियों से मुलाकात की और आवास निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली।अग्रवाल ने सभी नवीन स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों को निर्देशित किया कि वे 15 मार्च से पहले अपने आवासों का निर्माण कार्य पूरा करें। राज्य स्तर पर पांच लाख आवासों का एक साथ गृह प्रवेश कराने की योजना के तहत सभी आवास मित्रों को भी निर्देशित किया गया कि 15 मार्च तक सभी प्रथम किस्त जारी किए गए आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान, मनरेगा से संबंधित मजदूरी राशि के वितरण पर भी चर्चा की गई। रोजगार सहायक से कहा गया कि जिन आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, उनमें मनरेगा की मजदूरी राशि समय पर जारी की जाए। जिन आवासों में मनरेगा का मस्टरोल जारी नहीं किया गया है, उनके लिए रोजगार सहायक को चेतावनी दी गई कि मस्टरोल के कारण किसी भी आवास का कार्य लंबित न रहे, अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही, जिन हितग्राहियों ने अभी तक अपने आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए हैं, उनके खातों की जांच करते हुए प्रथम किस्त की राशि का दुरुपयोग रोकने के लिए उनके खातों को होल्ड करने के निर्देश भी दिए गए। यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी हितग्राही आवास निर्माण की राशि का गलत उपयोग न कर सके। मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य योजना की प्रभावी क्रियान्वयन और समय पर आवास निर्माण सुनिश्चित करना था, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शीघ्रता से आवास का लाभ मिल सके।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

