खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में अपनी कार से रायपुर से जगदलपुर ओर आ रहे एक युवक की अचानक तबियत खराब हाे गई, के भानपुरी अस्पताल के पास उसने अपनी कार राेकर इसकी सूचना डाॅयल 108 तथा 112 दी , लेकिन उस युवक तक मदद पंहुच पाती उससे पहले ही उसकी कार के अंदर ही मौत हाे गई। मृतक युवक की पहचान जगदलपुर के तेतर कुटी निवासी हिमांशु झा उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 19 जनवरी रविवार सुबह 5:30 बजे हिमांशु झा अपनी कार से रायपुर से जगदलपुर ओर आ रहे थे। इसी औरान अचानक युवक हिमांशु झा की तबीयत खराब होने से उसने अपनी कार सिविल अस्पताल भानपुरी के पास रोककर उसने 108 और 112 को फोन लगाकर अचानक तबीयत खराब होने की जानकारी दी, लेकिन 108 तथा 112 की मदद युवक तक पंहुचने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक युवक हिमांशु झा के अपनी तिबयत खराब हाेने की सूचना पर माैके पर पंहुची 112 वाहन कर्मचरियाें ने कार का कांच फोड़ कर युवक काे बाहर निकाला और सिविल अस्पताल भानपुरी ले गये जहां डाॅक्टराें ने उसे मृत घाेषित कर दिया।भानपुरी पुलिस ने कार्यवाही उपरांत मृतक युवक के शव काे पाेस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भिजवा दिया है।
Trending
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा

