खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में यातायात पुलिस के द्वारा स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं को यातायात से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आज शनिवार काे बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में किया गया, जिसमे 20 स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिए, बच्चों में इस प्रतियोगिता को लेकर बहुत ही उत्सुकता थी। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक चला। उक्त आयोजन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन, उप पुलिस अधीक्षक रेडियो विवेक राठौर एवं निरीक्षक यातायात मधुसूदन नाग एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इसके साथ ही आज शाम समय 6 बजे जगदलपुर शहर के तेली मारेगा, केशलूर, नियानार, आमागुड़ा चौक में दुर्घटना जन्य क्षेत्र / ब्लैक स्पॉट का बस्तर कलेक्टर और एसपी समेत पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने औचक निरीक्षक किया। निरीक्षण का उद्देश्य इन जगहों पर हो रही दुर्घटना के कारणों को बारीकी से समझना और इसका निराकरण करना है साथ ही जिले के आला अधिकारियों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम से कम करना और दुर्घटना मृत्युदर को कम करना है। उक्त निरीक्षण के दाैरान बस्तर कलेक्टर हरीश एस, बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा नगर निगम आयुक्त निर्भय साहू, नगर निगम जगदलपुर, ई.ई. भारद्वाज एस.डी. एम जगदलपुर भरत कौशिक, एस.डी.एम तोकापाल सूब्रत प्रधान, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संतोष जैन, यातायात प्रभारी मधुसूदन सिंह नाग उपस्थित थे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

