खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बीएसएफ कैम्प मण्डागांव के सामने बीएसएफ एवं पुलिस की संयुक्त एमसीपी कार्यवाही के दौरान आज शनिवार काे एक मोटर सायकल में सवार कुल 3 नक्सल सहयोगियों/सप्लायर 1. राजेश पोटाई पिता बुधराम पोटाई उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पिपली थाना बड़गांव, 2 जगतराम कोवाची पिता सुकालसिंह कोवाची उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पिपली थाना बड़गांव, 3 लच्छेनराम पिता परदेशीराम उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पिपली थाना बड़गांव को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से वाकीटॉक, डेटोनेटर एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई । थाना बड़गांव में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सल सहयोगियों/सप्लायर के कब्जे से बरामद सामाग्रियो में एक मोटर सायकल हीरो एच.एम. डीलक्स , मोबाईल फोन 3 नग, एमआई पावर बैंक 1 नग, मेमोरी कार्ड चीप 7 नग, वाकी-टॉकी 2 नग, स्पीकर छोटा 1 नग, डेटोनेटर 1 नग, नक्सली वर्दी पेंट 1 नग, रायफल तेल 1 शीशी, नक्सल साहित्य एवं अन्य नक्सल सामग्री अपने कब्जे लिया। विदित हाे कि वर्ष 2025 में अब तक नक्सलियाें के डीव्हीसी सदस्य सहित 7 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

