खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर प्रतीक जैन की अध्यक्षता में आज गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में जिले के सभी बैंकर्स की बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा महिला स्व सहायता समूहों को आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए। वहीं शासन की अन्य स्वरोजगार योजनाओं में प्राप्त प्रकरणों पर शीघ्र स्वीकृति देने सहित सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए। इस दिशा में बैंकर्स तथा विभागीय अधिकारियों को बैंकों में प्रेषित प्रकरणों की स्वीकृति एवं वितरण के लिए समन्वय सुनिश्चित किए जाने कहा गया।
बैठक में आजीविका गतिविधियों, एनआरएलएम योजना के विभिन्न पहलुओं जैसे बैंक लिंकेज, उद्यमिता वित्त, एनपीए, ड्यूल ऑथेंटिकेशन, बैंक मित्र, बीमा सखी, बीसी सखी आदि की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही उपरोक्त सभी कार्यों में 15 दिवस के भीतर अद्यतन प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही रबी फसल सीजन के लिए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश बैंकर्स को दिए गए। बैठक के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सहित राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रतिनिधी तथा कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन,जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, खादी एवं ग्रामोद्योग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

