खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले घुर नक्सल प्रभावित इलाके के ग्राम कवरगट्टा में बीते दो दशक से इलाज के अभाव में ग्रामीणाें की मौतों से जुड़ी खबरें आती थी, वहां जवानों ने ग्रामीणों के लिए एक अस्पताल खोला है। जहां पर नि:शुल्क 24 घंटे इलाज की सुविधा होगी। यहां पर वेंटिलेटर, कार्डिक पाइंटर से लेकर बाइक और एम्बुलेंस तैनात है।। वहीं इस बीहड़ अंदरूनी इलाके कवरगट्टा में अस्पताल खुलने से अब ग्रामीणों को कई किमी दूर इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण बस्तर में नक्सलियों के कोर इलाके में कुछ दिन पहले फारवर्ड ऑपरेटिव बेस कैंप की स्थापना के बाद ग्रामीणों की बुनियादी जरूरतें पूरी होने लगी है। फारवर्ड ऑपरेटिव बेस कैंप में सीआरपीएफ 151 वीं बटालियन ने ग्रामीणों के लिए टेंट में ही नि:शुल्क अस्पताल खोला है।
पहले बीमार ग्रामीणों को इलाज के लिए 20 किमी दूर पैदल चलकर चिंतावागु नदी को पार कर पामेड़ जाना पड़ता था। हालत गंभीर हो तो 60 से 70 किमी दूर तेलंगाना राज्य के चेरला, भद्राचलम की दूरी तय कर उपचार के लिए जाना पड़ता था। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की इस अस्पताल के खुलने से ग्रामीणों काे कितनी सुविधा हाेगी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

