खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना पुंगारपाल क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर कोंड़ागांव की डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम थाना पुंगारपाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुदूर, दीपाकोड़ेनार, तुमड़ीवाल के आस-पास जंगल-पहाड़ी क्षेत्र की आंर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान ग्राम तुमड़ीवाल जंगल-पहाड़ी क्षेत्र का घेराबंदी कर सचिंग करने पर बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री व दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया है।
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने बताया कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे, जिसे विफल करते हुए कोंडागांव जिला रिजर्व पुलिस बल और बस्तर फाइटर के जवान आज मंगलवार काे कुंदर तुमड़ीबाल के जंगल-पहाड़ों पर नक्सलियाें द्वारा छिपाये गए भरमार बंदूक 14 नग, टिफिन बम 14 नग, कुकर बम 2 नग, रस्सा 1 बण्डल, नक्सली साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई है। बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामदगी के साथ ही जवानाें का अभी भी लगातार उसके आस-पास के इलाकाें में गस्त-सर्चिंग अभियान जारी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

