खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में मिलन संघ द्वारा आड़ावाल के दुर्गा मंड़प में स्वामी विवेकानंद की जंयती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल होकर विवेकानंद के जंयती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात दुर्गा मंडप से प्रभात फेरी आड़ावाल के मुख्य मार्ग में रैली निकाली गयी।
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हम सभी के आदर्श हैं । स्वामी विवेकानंद जंयती देश में युवा उत्सव के रूप में मनाया जाता है । युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चल कर हम सभी को देश हित के लिए कार्य करना है। विश्व पटल पर स्वामी विवेकानंद ने भारत को अलग पहचान दिलाई। वहीं बस्तर सांसद महेश कश्यप ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर अपनी बात रखते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श का हम सभी को पालन करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, सुब्रतो विश्वास, प्रदीप देवांगन, श्याम घोष , वासुदेव हलधर ,चेतन दास,राजेश शर्मा,संजय गुप्ता,तपन ,राधे पन्द्रे,गीता मिश्रा, रूपेश समरथ,रघु सेठिया, राजेश घोष व अन्य बड़ी संख्या में मिलन संध के पदाधिकारी व सदस्य माैजूद थे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

