खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव, जिला-मुंगेली के निर्देशानुसार एवं डॉ. प्रभात चंद्र प्रभाकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, गिरिश कुर्रे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखण्डों के शहरी एवं ग्र्रामीण क्षेत्रों के 70 या 70 से अधिक उम्र के नागरिकों का आयुष्मान वंय वंदना कार्ड जिले में कार्यरत् सीएचओ, स्वास्थ्य मितान एवं च्वाईस सेंटर के टसम द्वारा मितानिनों के सहयोग से घर-घर जाकर कार्ड बनाया जा रहा है।
जिला मुंगेली में दिनांक 09.01.2024 को 300 से अधिक का आयुष्मान वंय वंदना कार्ड बनाया गया है। पहले राशनकार्डधारी परिवारों के सदस्यों को एक साथ 5 लाख तक का स्वास्थ्य सुविधा प्रदाय की जाती थी। वयं वंदना योजना अंतर्गत 70 या 70 से अधिक उम्र के बुर्जुगों का 5 लाख तक की अतिरिक्त राशि की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी गई है। योजना में पंजीयन हेतु केवल आधार कार्ड की आवश्यकता है इसमें सभी वर्ग के 70 या 70 से अधिक नागरिक पात्र है।
माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि इसे उच्च प्राथमिकता देते हुये अपना कार्ड बनवाये।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

