खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले केआवापल्ली थाना से सीआरपीएफ एवं थाना आवापल्ली का संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान पर ग्राम मुरदण्डा, तिम्मापुर, चिलकापल्ली व बायगुड़ा की तरफ आज शुक्रवार को रवाना हुई थी। इस दौरान मुरदण्डा व तिम्मापुर मार्ग पर सड़क किनारे तीन-चार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। रोड ओपनिंग व सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानाें ने उन्हें घेराबंदी कर मुरदण्डा तिम्मापुर के पास से चार नक्सलियों कोसा माड़वी, सन्ना उईका, मड़कम सुखराम एवं सन्ना को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियाें के कब्जे से विस्फोटक सामाग्री, नक्सल साहित्य व अन्य सामग्री बरामद किया गया है।
गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ करने पर अपना नाम 1.सन्ना निवासी पुजारी पारा बेलम नेड्रा और नेड्रा आरपीसी सीएनएम सदस्य नेड्रा, 2.आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य कोसा माड़वी पिता हुर्रा निवासी बेलम पुजारीपारा नेड्रा बेलम, 3. सन्ना उईका निवासी पुजारी पारा बेलमनेड्रा नेड्रा आरपीसी मिलिशिया सदस्य, 4. मड़कम सुखराम निवासी बेलम नेड्रा पुजारी पारा थाना बासागुड़ा बताया। गिरफ्तार नक्सलियों की तलाशी में उनके कब्जे से एक टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बीयर बॉटल में बनाये गए बम, बिजली के तार, बैटरी, नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। आवापल्ली थाना में विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार 4 नक्सलियाें के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

