खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। धान के अवैध संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ आज 3 ठिकानों पर कार्रवाई कर लगभग 4.50 लाख रूपए के 144 क्विंटल धान जब्त किए गए। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व एवं मण्डी के अधिकारियों ने दबिश देकर कार्रवाई की। इस तरह धान खरीदी तक हर रोज जारी रहेगी। जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि रतनपुर तहसील के ग्राम तेंदुभाठा में किसान रायसिंह द्वारा 52 क्विंटल धान अवैध रूप से परिवहन कर अपने घर लाया गया। किसान से 52 क्विंटल धान जब्त कर 31 जनवरी 2025 तक धान उपार्जन केन्द्र में विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार बिलासपुर के नेतृत्व में गांव उर्तुम में 80 क्विंटल धान भी जब्त किया गया।
उपरोक्त धान बैमा नगोई से उपार्जन केन्द्र दर्रीघाट ले जाया जा रहा था। धान किसान चन्द्रिका वैष्णव के खाते में विक्रय किए जाने हेतु ले जाया जा रहा था। अवैध तरीके से परिवहन किये जा रहे धान को ट्रेक्टर सहित जब्त किया गया। तखतपुर में वैभव ट्रेडर्स बेलसरी के निरीक्षण में 30 बोरा धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया जिसके संबंध में संस्थान के प्रोपराईटर द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। धान मंडी अधिनियम के तहत धान जब्त किया गया।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

