हिंदू धर्म में नारियल को बहुत ही शुभ माना जाता है और पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान, शादी-विवाह, तिलक या किसी शुभ काम में नारियल जरूर होता है। नारियल को श्रीफल भी कहते हैं, जोकि पवित्र फल माना जाता है।
यही कारण है कि शुभ और धार्मिक कार्यों में नारियल का प्रयोग किया जाता है। लेकिन दादी-नानी अक्सर यह कहती है कि महिलाओं को नारियल नहीं फोड़ना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि आखिर दादी-नानी ऐसा क्यों कहती हैं। महिलाओं का नारियल फोड़ना क्यों है वर्जित और क्या है इसके पीछे की वजह, आइए जानते हैं।
दादी-नानी की ये बातें आपको कुछ समय के लिए अटपटी या फिर मिथक लग सकती है। लेकिन शास्त्र और विज्ञान में इसके कारण और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया है। अगर आप दादी-नानी की बताई बातों को फॉलो करेंगे तो सुखी रहेंगे और भविष्य में होनी वाली अशुभ घटना से बच जाएंगे। आइए जानते हैं आखिर क्यों दादी-नानी महिलाओं नारियल तोड़ने या फोड़ने से मना करती हैं।
महिलाओं को क्यों नहीं तोड़ना चाहिए नारियल
सनातन धर्म में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है कि, पूजा-पाठ या कभी भी नारियल केवल पुरुष ही फोड़ते हैं, महिला नहीं। इसका कारण यह है कि भले ही नारियल कितना भी शुभ क्यों न हो लेकिन इसे बलि का प्रतीक माना जाता है। वहीं शास्त्रों में नारियल को एक बीज माना जाता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि जब कोई महिला नारियल फोड़ती है, तो इसका नकारात्मक प्रभाव उसके गर्भाशय पड़ता है। क्योंकि जब शिशु गर्भ में होता है तो वह भी बीज के समान ही होता है। यही काण है कि महिलाएं कभी भी नारियल नहीं फोड़ती है। ऐसा करने से उसके संतान या फिर गर्भाशय में समस्याएं हो सकती है। इन्हीं कारणों से हिंदू धर्म में महिलाओं द्वारा नारियल फोड़ना वर्जित माना गया है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

