खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। 11वीं की स्कूली बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया है। घटना की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। छात्रा हास्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। हालांकि इस घटना को लेकर हास्टल अधीक्षिका ने भी अपनी अनभिज्ञता जतायी है। अधीक्षिका ने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि छात्रा गर्भवती है।
जहां पोड़ी उपरोड़ा स्थित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के कन्या छात्रावास में रहकर 11 वीं में अध्ययन करने वाली एक नाबालिग छात्रा ने बीती रात हॉस्टल में एक बच्ची को जन्म दिया है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। यह जानकारी जब हॉस्टल अधीक्षिका रात्रि को मिली तो उन्होंने छात्रा के कमरे में जाकर बच्चे के बारे में पूछा। पूछने पर छात्रा ने अपनी संतान होने से इंकार कर दिया। हॉस्टल प्रबंधन की ओर से पौड़ी उपरोड़ा से लगभग 40 किलोमीटर दूर निवासरत छात्रा के माता-पिता को बुलाकर जब उनसे पूछा गया। तब छात्रा की मां ने बताया कि, उन्हें भी उनकी बेटी ने गर्भवती होने की सूचना कभी नहीं दी। इधर बच्चे को जन्म देने के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना के बाद आला अधिकारी जांच केलिए पहुंचे हैं। इस मामले में जांच के बाद ही अधिकारी कुछ कहने की बात कह रहे हैं।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

