खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने डीआरजी जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्रद्धांजलि दिया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, कल बीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से डीआरजी के 8 जवान सहित एक वाहन चालक शहीद हो गए। आज दंतेवाड़ा पहुंच, हमारे वीर जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया।

