खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में पुलिस जवानों के हौसले, उनकी वीरता का बखान करते हुए बस्तर जिले की पुलिस ने वर्ष 2024 के अंतिम दिन आज मंगलवार काे बस्तर संभाग के नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की वीरता को लेकर बस्तर की क्षेत्रीय बोली हल्बी में बनाये गये करीब साढ़े 4 मिनट का एक गीत बस्तर पुलिस ने जारी किया है। जारी किए गये गीत में जवानाें की वीरता काे प्रर्दशित करता फाेटाे-विडियाें मिलाकर वीडियो एलबम की तरह बनाया गया है जिसे जगदलपुर बस्तर जिला में पदस्थ एएसपी महेश्वर नाग ने नेपथ्य में रहकर गाया है। इस गाने को अब लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं। विदित हाे कि बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में पदस्थ एएसपी महेश्वर नाग धमतरी के नगरी के रहने वाले हैं। वे 2007 बैच के डीएसपी हैं और वर्तमान में जगदलपुर में एएसपी के पद पर पदस्थ हैं।
एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि 5 साल पहले इस गाने को वे रिकॉर्ड कर चुके थे। इसमें म्यूजिक और प्ले बैक सिंगर्स सभी बस्तर के ही युवा हैं। एएसपी ने बताया कि इस गाने काे उन्होंने स्वयं लिखा है। करीब 2 से 3 दिन में गाना बनाकर उसे रिकॉर्ड भी कर लिया गया था। उन्हाेने कहा कि बस्तर के नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की नक्सलियों के साथ लगातार मुठभेड़ हो रही है, इसमें जवानों को कामयाबी मिल रही है। इसलिए उनकी वीरता को लेकर बस्तर में तैनात जवानों, परेड की वीडियो सभी को मिलाकर इस गाने को वीडियो एलबम की तरह बनाया गया है और आज 31 दिसंबर को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया गया है। महेश्वर नाग ने बताया कि पुलिस की नौकरी के साथ-साथ उन्हें गाने का भी शौक है। वे अब तक 5 गाने बनाकर रिकॉर्ड भी कर चुके हैं, इसके अलावे शॉर्ट फिल्में भी बनाते हैं। इसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिल चुका है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

