खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में नाबालिग का अपहरण कर रेप करने के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है। आरोपी को घर पर शरण देने वाले सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है। पिता की रिपोर्ट पर कोंडागांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को मालाकोट से बरामद किया।
पुलिस ने नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी देवराज नेताम (19) और उसके भाई प्रेमराज (22) को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। नाबालिग के पिता ने 25 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पिता ने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी (उम्र 15 वर्ष) को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर कहीं भगा ले गया है। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
Trending
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
- महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
- संरक्षित खेती से नई पहचान: 4,000 वर्गमीटर के पॉलीहाउस में 30 हजार से अधिक गुलाब के पौधे, महानगरों तक पहुंच रही राजनांदगांव की महक
- आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
- सेवा सहकारी समिति चंदली में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी

