खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। सूरजपुर के बोरवेल की खुदाई के बाद जमीन के अंदर पानी के साथ-साथ प्राकृतिक ज्वलनशील गैस निकलने लगी। इसे चेक करने के लिए ग्रामीणों ने माचिस की तिली जलाकर देखी तो बोरवेल के अंदर से आग निकलने लगी। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि उसे देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना ओंड़गी ब्लॉक के चिकनी गांव की है।
दरअसल, चिकनी गांव में एक ग्रामीण के खेत में बीते दो दिनों से बोरवेल की खुदाई का काम चल रहा था। बीती रात जब काम पूरा हुआ तो बोरवेल मशीन से के लौटते ही अचानक बोरिंग के अंदर से गैस निकलने लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने कपड़े की मदद से आग को बुझाने को प्रयास किया। काफी कोशिशों के बाद गीले कपड़े को डालने से आग बुझी, लेकिन गैस रिसाव की समस्या अभी भी बनी हुई है। गैस रिसाव चेक किए जाने पर आज फिर से पानी के साथ-साथ बोरवेल से आग की लपटें बाहर आती दिखाई दे रही हैं।
Trending
- जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कुकुरहट्टा की तस्वीर
- रक्षाबंधन के पूर्व जिला कोषालय ने किया प्रस्तुत वेतन देयकों का शत-प्रतिशत भुगतान, अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी
- अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति मुंगेली ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
- संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी का कलश वितरण कार्यक्रम संपन्न
- राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ की सौगात, प्रेम कुंवर के घर आई खुशियों की मिठास
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल
- मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञान शाला
- छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

