खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। वन मण्डलाधिकरी कवर्धा के आदेश एवं उप वनमंडलाधिकारी कवर्धा के निर्देशन में उड़नदस्ता दल कवर्धा एवं वन परिक्षेत्र कवर्धा के अधिकारी एवं कर्मचारियों की संयुक्त समिति गठित कर समिति के द्वारा कवर्धा परिक्षेत्र के सरोधा सर्किल अंतर्गत कक्ष क्रमांक आर.एफ. 109 में दिनांक 27.12.2024 को अवैध रूप अतिक्रमण कर झोपड़ी निर्माण कर ढाबा, चाय एवं नास्ता की दुकान का संचालन कर रहे 3 अतिक्रमणकारियों की बेदखली की कायर्वाही की गयी।
वनमण्डलाधिकारी, कवर्धा ने बताया कि सरोधा सर्किल में सरोधा बांध के पहुंच मार्ग पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर ढाबा, चाय एवं नास्ता दुकान संचालित किया जा रहा था जिस पर कार्यवाही करते हुए 3 अतिक्रमणकारियों को वन क्षेत्र बाहर किया गया है। 2 दुकान संचालक के द्वारा 2 दिन के अंदर अपने से झोपड़ी खाली करने का समय मांगा गया है। नियत समय में उक्त स्थान रिक्त नहीं करने पर पुनः बेदखली की कार्यवाही की जावेगी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

