खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। वन विभााग काे मुखबिर से मिली सूचना पर मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) के निर्देशानुसार उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन और पश्चिम भानुप्रतापपुर वनमंडलाधिकारी हेमचंद पहारे के नेतृत्व में वनमण्डलाधिकारी भानुप्रतापपुर, एसडीओ कापसी ने रेंजर देवदत्त तारम की संयुक्त टीम ने पखांजूर के पीवी 31 के पास से दुर्लभ वन्य प्राणी पंगाेंलिन के उपर पाये जाने वाले पेंगोलीन सिल्क को बेचने के फिराक में घूम रहे मोटर सायकल सवार 4आराेपिताें 1. सुधीर रामजी रामटेके निवासी ग्राम रामनगर, जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र 2. विजय मंडल निवासी ग्राम पीव्ही 125 बैकुंठपुर, जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ 3. राधाकृष्ण सरकार निवासी ग्राम शाखेरा, जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र एवं 4. अनिल रिसेश्वर कुमरे निवासी सावरगांव, जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र के कब्जे से 13.162 किलो पेंगोलीन सिल्क बरामद कर गिरफ्तार किया है। पेंगोलीन सिल्क की अनुमानित कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में लाखों की बताई जा रही है।
वनमण्डलाधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर हेमचंद पहारे ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पतासाजी के दौरान चार तस्करों को पेंगोलीन सिल्क के साथ रंगे हांथ पकड़ने में सफलता मिली हैं, इनके गिरोह के अन्य साथियों की गिरफ्तारी होने की भी सम्भवना हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही के उपरांत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पखांजूर के आदेशानुसार आरोपियों को आज शनिवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

