खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। दक्षिण पूर्व कोयला क्षेत्र लिमिटेड (एसईसीएल) के सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार के शीर्ष अधिकारियों से भेंट कर राज्य में एसईसीएल संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन के साथ उनकी एसईसीएल संचालन के समन्वय और परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में चर्चा हुई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) वी. श्रीनिवास राव के साथ मुलाकात में वन मंजूरी और पर्यावरणीय चुनौतियों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सीईसीबी अध्यक्ष अंकित आनंद (आईएएस) के साथ उनकी पर्यावरण संरक्षण बोर्ड के साथ परियोजनाओं के पर्यावरणीय अनुपालन को लेकर बातचीत हुई।
इस दौरान परियोजनाओं के लिए तेजी से मंजूरी और प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही कोयला खनन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को तेज करने पर चर्चा की गई। राज्य कोल परियोजनाओं के संचालन में सुगमता लाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। एसईसीएल की कोयला उत्पादन और परियोजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करना, साथ ही पर्यावरणीय और सामाजिक उत्तरदायित्वों को पूरा करना, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य था।
Trending
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त

