खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। एक सप्ताह पहले तक बस्तर संभाग में कड़ाके की ठंड पड रही थी, वहीं अब न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।इसी बीच मंगलवार सुबह से ही घने बादल छाये रहे वही देर शाम काे हल्की बारिश हाेने लगी, बारिश रात में तेज हाेने लगी और पूरी रात बारिश हाेती रही।आज बुधवार काे भी सुबह से ही रुक-रूककर बारिश का सिलसिला दिन भर जारी रहा। माैसम वैज्ञानिकाें के अनुसार बदले मौसम के बीच तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बस्तर संभाग में मौसम की यह स्थिति 28 दिसंबर तक बने रहने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके साथ ही हवा की दिशा उत्तर से बदलकर पूर्व हो गई है, जिसकी वजह से ठंड के बजाय गर्मी महसूस की जा रही है। इसके चलते बस्तर के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उससे लगे क्षेत्र में 3.1 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है, जिसके कारण पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसकी वजह से ठंड में कमी आई है। आने वाले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

