खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुल उत्सव में कांग्रेस विधायकों को नहीं बुलाने पर NSUI कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल मचाते हुए हंगामा मचाया। इस आयोजन में शामिल होने आए केरल के राज्यपाल को काला झंडा दिखाने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस विरोध-प्रदर्शन में गिनती के नेता व कार्यकर्ता ही पहुंच सके।
दरअसल, यूनिवर्सिटी में कुल उत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरूण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला सहित भाजपा विधायकों को बतौर अतिथि बुलाया गया। जबकि, कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया।
इधर, यूनिवर्सिटी के आयोजन में कांग्रेस विधायकों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए युवक कांग्रेस और NSUI नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए जमकर बवाल मचाया। नेता व कार्यकर्ता केरल के राज्यपाल को काला झंडा दिखाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन, काला झंडा दिखाने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
Trending
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा

