खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर ने अपने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बालक आवासिय स्कूल चिन्नाकोड़ेपाल एवं बालक आवासिय स्कूल दुगाईगुड़ा में अव्यवस्था व बच्चों के अनुपस्थित पाये जाने के चलते प्रभारी अधीक्षकों को हटा कर उनकी वेतन वृद्धि रोक लगाई है। साथ ही अन्य शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।
प्राप्त जनकारी के अनुसार मंगलवार काे जिला शिक्षा अधिकारी एलएल. धनेलिया ने अपने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बीजापुर ब्लाक के चिन्नाकोडेपाल स्थित बालक आवासिय स्कूल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने संस्था में अव्यवस्था एवं अर्धवार्षिक जैसे महत्वूर्ण परीक्षा के दौरान 48 छात्रों के अनुपस्थित पाये जाने के कारण प्रभारी अधीक्षक अमित कोरसा, शिक्षक एलबी को नोटिस जारी किया है। वहीं उसूर ब्लाक के दुगाईगुडा में स्थित बालक आवासिय स्कूल के निरीक्षण में भी अव्यवस्था एवं अर्धवार्षिक जैसे महत्वूर्ण परीक्षा के दौरान 18 छात्र अनुपस्थित पाये जाने के कारण वहां के प्रभारी अधीक्षक ककेम मारैया एवं सहायक शिक्षक एलबी की दो-दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकते हुए दोनों प्रभारी अधीक्षकों को पद से हटाये जाने की कार्यवाही की है। वहीं प्रधान अध्यापक कन्या आश्रम शाला चिन्नाकवाली एवं सीमा कुड़ियम प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला चिन्नाकवाली, कु. कमल रंजीता प्रधान अध्यापक बालक आश्रम शाला चिन्नाकोड़ेपाल, रामचन्द्र साहनी प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला चेरामंगी, प्रधान अध्यापक बालक आश्रम शाला चेरामंगी, संजय पुनेम प्रधान अध्यापक व प्रभारी अधीक्षक बालक आश्रम शाला चेरामंगी, श्रीमती कनका एंजा प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला चिन्नाकोड़ेपाल को संस्था में अव्यवस्था पाये जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए वेतन आहरण पर रोक लगाया गया है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

