खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। शहर में बदमाशों के हौसलें बुलंद है, गौरव पथ में आज सुबह एक महिला को उसके प्रेमी ने चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है। गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर के रानी सागर पारा क्षेत्र में राकेश पटेल नामक व्यक्ति के साथ शशि देवदास रहती थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है। बीते दिनों महिला घर से कहीं चली गई थी, लौटने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और आज सुबह आरोपी राकेश पटेल ने शहर के गौरव पथ में चाकू से वारकर उसे घायल कर दिया।
आरोपी ने महिला पर लगभग नौ बार चाकू से वार किया है। इसके बाद महिला गंभीर अवस्था में मौके पर ही गिर गई, जिसे लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि महिला पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

