पूरे साल में 12 संकष्टी चतुर्थी व्रत होते हैं। इसमें से कुछ चतुर्थी को साल की बड़ी चौथ में गिना जाता है, इन्हीं में से एक है सकट चौथ व्रत। सकट चौथ गणेश जी के प्रमुख त्योहारों में एक है। हर साल माघ महीने की कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का त्योहार मनाया जाता है।
सकट चौथ व्रत के प्रताप से संतान के हर कष्टों का नाश होता है। भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। सकट चौथ साल की शुरुआत में आती है, ऐसे में इस दिन व्रत करने वालों को सालभर अनंत सुख, धन, सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। जानें साल 2025 में सकट चौथ कब है।
सकट चौथ 2025 कब ?
सकट चौथ 17 जनवरी 2025, शुक्रवार को है। इसे संकष्टी चतुर्थी, सकट चौथ, तिलकुट चौथ, माघी चौथ, लंबोदर संकष्टी, तिलकुट चतुर्थी और संकटा चौथ आदि जैसे नामों से भी जाना जाता है।
सकट चौथ 2025 मुहूर्त
माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 17 जनवरी 2025 को सुबह 4 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 18 जनवरी 2025 को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर इसका समापन होगा।
गणपति पूजा मुहूर्त – सुबह 7.15 – सुबह 11.12
सकट चौथ 2025 चंद्रोदय समय
सकट चौथ व्रत तिल और चंद्रमा के दर्शन के बिना अधूरा होता है। इस दिन गणपति जी को पूजा में तिल के लड्डू या मिठाई अर्पित करते हैं, साथ में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत पारण करते हैं।
चंद्रमा निकलने का समय – रात 09.09
सकट चौथ व्रत क्यों किया जाता है ?
सकट चौथ का पर्व गणपति और सकट माता को समर्पित है। इस दिन मातायें अपने पुत्रों के कल्याण की कामना से व्रत रखती हैं। सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की विधिविधान से पूजा की जाती है और पूरे दिन व्रत रखा जाता है। फिर रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। यही कारण है कि सकट चौथ पर चंद्रमा दर्शन और पूजन का विशेष महत्व होता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

