बजरंगबली के भक्त पूजा-व्रत के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी करते हैं। अगर आप भी हनुमान चालीसा पढ़ते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखे। जान लें हनुमान चालीसा पढ़ते समय किन कामों से बचें।
संकट मोचन हनुमान को कलयुग का जागृत देवता कहा जाता है, जो घर-घर पूजे जाते हैं। बजरंगबली की अराधना करने और बल-बुद्धि का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करते हैं। लेकिन हनुमान चालीसा का पाठ करने वालों को कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले साधक संकट और भय से मुक्त रहते हैं। आइये जानते हैं हनुमान चालीसा पढ़ने वालों को किन गलतियों से बचना चाहिए, जिससे बजरंगबली की कृपा प्राप्त हो।
हनुमान चालीसा पढ़ने का पहला नियम यह है कि, हनुमान चालीसा पढ़ने वालों को पराई स्त्री से दूर रहना चाहिए। फिर चाहे आप विवाहित हों या अविवाहित। विवाहितों को अपनी पत्नी के अलावा किसी और के साथ संबंध नहीं बनाना चाहिए।
वहीं अविवाहित लड़के अगर हनुमान चालीसा पढ़ते हैं तो उन्हें भी स्त्रियों से दूर रहना चाहिए। पराई स्त्री पर दृष्टि रखने वाले यदि हनुमान चालीसा पढ़ते हैं तो उन्हें इसका शुभ फल नहीं मिलता और बजरंगबली भी नाराज होते हैं।
इस बात का भी ध्यान रखें कि हनुमान चालीसा पढ़ते समय आपको मन में किसी तरह के बुरे, अभद्र या नकारात्मक विचार नहीं लाना चाहिए। हमेशा मन में भाव भक्ति और सकारात्मक विचार रखते हुए ही हनुमान चालीसा पढ़ें।
हनुमान चालीसा पढ़ने वालों को बुरी संगत, लालच, सुट्टेबाजी, मांसाहर भोजन या शराब आदि के सेवन से भी दूर रहना चाहिए। इन बुरी आदतों के साथ यदि आप हनुमान चालीसा पढ़ेंगे तो आपको इसका फल नहीं मिलेगा।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

