साल 2025 यानि नववर्ष आने वाला है। नया साल कैसा रहेगा इसके लिए लोग ज्योतिष का सहारा लेते हैं। नये साल में शनि की चाल को लेकर अधिक जानना चाहते हैं, क्योंकि शनि दंड देने में पीछे नहीं रहते हैं।
शनि का राशि परिवर्तन 2025 में हो रहा है। शनि बीते 15 नवंबर 2024 को कुंभ राशि में मार्गी हुए थे। साल 2025 में राशि बदलेंगे, कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में जाएंगे। जब शनि का गोचर होगा तो सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशियों पर इसका जबरदस्त नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
शनि कमजोरों के देवता हैं। जो लोग मेहनत मजदूरी करके अपना और अपने परिवार को पालन पोषण करते हैं शनि उनको संरक्षण प्रदान करते हैं। शनि न्याय के कारक हैं यही कारण है कि जो लोग गरीब, कमजोर वर्ग के लोगों को सताते हैं उन्हें शनि कभी माफ नहीं करते हैं।
शनि सजा देने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। आपके अच्छे बुरे हर एक काम का फैसला शनि देव ही करते हैं। शनि कहते हैं गलत काम न करें, अनुशासन में रहें और नियमों का पालन करें। जो ऐसा नहीं करता है उन पर शनि का चाबुक चलता है और उन्हें शनि की दशा, साढ़े साती और ढैय्या की दशा में कष्ट भोगना पड़ता है।
साल 2025 मेष राशि वालों के लिए विशेष है। इस साल वे शनि की नजर में आ जाएंगे। शनि की मेष राशि पर वर्ष 2025 में साढ़े साती की दशा आरंभ होगी। इस दौरान मेष राशि वालों को अपने क्रोध और उत्साह पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो परेशानी ऐसा घेरेंगी की आप परेशान हो जाएंगे।
शनि देव उन लोगों को कतई पसंद नहीं करते हैं जो धोखा देते हैं। विशेष तौर पर जो लोग प्यार में किसी को धोखा देते हैं शनि उन्हें कभी माफ नहीं करते हैं और सजा देते हैं। जो लोग आपसे प्यार करते हैं उन्हें कभी धोखा नहीं देना चाहिए, जो किसी की मदद के लिए आगे आते हैं शनि उन्हें कभी परेशान नहीं करते हैं। साल 2025 में कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों को गलती करने से बचना चाहिए।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

