विष्णु जी की पूजा बेहद लाभ प्रदान करने वाली मानी गई है। गुरुवार यानि बृहस्पतिवार का दिन विष्णु भगवान की पूजा के लिए उत्तम माना गया है। देव उठानी एकादशी से भगवान पृथ्वी की पुन: बागडोर अपने हाथों में ले लेते हैं। देव उठानी के बाद आज यानि 14 नवंबर को पहला गुरुवार है। इसलिए आज के दिन विष्णु पूजा का महत्व कई गुणा बढ़ जाता है।
इस दिन क्या करें
* सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
* मंदिर और भगवान जी की मूर्ति पर गंगा जल छिड़कें।
* विष्णु भगवान का आह्वान करें। देशी घी का दीपक जलाएं।
* भगवान विष्णु के मंत्रों व आरती करें।
* भगवान विष्णु को खीर और मिठाई का भोग लगाएं।
* केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।
* भोजन और कपड़ो का दान करने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं।
विष्णु पूजा से लाभ
दुखों से मुक्ति- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन के सारे दुख मिट जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन जो भी व्रत रखता है और सच्ची भक्ति के साथ आराधना करता है उसके जीवन में आनंद बना रहता है। बृहस्पतिवार का व्रत सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला बताया गया है।
सकारात्मक ऊर्जा का संचार- बृहस्पतिवार का दिन नकारात्मकता को खत्म करने का भी दिन है इस दिन व्यक्ति को सारे गलत विचारों से मुक्ति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो व्यक्ति के जीवन को बदलने में अहम भूमिका निभाती है।
बृहस्पति ग्रह में सुधार होना- अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में दोष है या व किसी समस्या से गुजर रहा है तो इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से उसके सारे ग्रह दोष ठीक हो जाते हैं। उसके जीवन में सुख ,समृद्धि व धन में बढ़ोतरी होती है, और वह सफलता के पथ पर आगे बढ़ने लगता है।
Trending
- रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ
- नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी
- नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
- राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी
- महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात की व्यवस्था
- बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं बिलासपुर की महिलाएं, पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय
- जिला जेल मुंगेली में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा-बंधन पर्व

