खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ अपने विभाग निश्चित करने की मांग को लेकर 36 दिन से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 37वें दिन सफलतापूर्वक स्थगित कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्याम बिहारी जायसवाल जी और खाद्य मंत्री माननीय दयाल दास बघेल जी के सक्रिय हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के नेतृत्व में प्रांतीय कार्यकारिणी को खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल जी के निवास पर ले जाया गया, जहां दोनों मंत्रियों ने आंदोलनकारियों की मांगों पर गंभीर चर्चा की। मीडिया के सामने दोनों मंत्रियों ने साफ तौर पर कहा कि आंदोलनकारियों की दोनों प्रमुख मांगें जायज हैं और उनकी स्वीकृति के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हड़ताल स्थगन के पूर्व धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर की पिछले 7 माह से लंबित वेतन को भी रिलीज कर दिया गया था।
मंत्रियों ने न केवल आंदोलनकारियों की मांगों को मान्यता दी, बल्कि इस दौरान की गई किसी भी प्रकार की कार्यवाही को शून्य करने का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा, हड़ताल की अवधि के दौरान कर्मचारियों को हुए वेतन नुकसान न हो इसके लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस संदर्भ में खाद्य सचिव को कल तलब कर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश दिए जाएंगे।
संघ की एकता और हड़ताल स्थगन:
मंत्रियों द्वारा दिए गए आश्वासनों के बाद, ऑपरेटर संघ ने हड़ताल को स्थगित करने की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर संघ के नेताओं ने अपनी एकजुटता पर जोर दिया और कहा कि यह हड़ताल सिर्फ उनकी मांगों की जीत नहीं है, बल्कि उनकी एकता और संघर्ष का परिणाम है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

