खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। परमहंस वार्ड मुंगेली निवासी सालिकराम जायसवाल का जिंदगी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से पूरी तरह बदल गया। आज उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो गई है और उनके जीवन में स्थिरता आ गई है। सालिकराम ने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। मुंगेली के रायपुर रोड पर खड़खड़िया नाला के पास उनका फलों का दुकान है, जिससे उनका जीविकोपार्जन होता है। पहले उनको परिवार का खर्चा उठाने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। आर्थिक समस्याओं के चलते उनकी दुकान सही ढंग से नहीं चल पा रही थी और घर की स्थिति भी ठीक नहीं थी।
सालिकराम ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। योजना के तहत उन्हें 20 हजार रुपये का लाभ मिला। इस राशि से उन्होंने अपनी दुकान को बेहतर ढंग से स्थापित किया, जिससे उनकी कमाई में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि इस योजना ने उनके परिवार की जिंदगी को बदल दिया है और अब वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। सालिकराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

