खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुपालन करने वाले पशुपालकों को डेयरी, बकरी पालन, सूअर पालन, व मुर्गी पालन इत्यादि हेतु किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए सप्ताह के प्रत्येक शुकवार को बेमेतरा जिला के प्रत्येक विकासखण्ड में पशु चिकित्सा संस्थाओं के अन्तर्गत KCC कैम्प (शिविर) लगाए जा रहे है अगामी 25.10.2025 को बेमेतरा विकासखण्ड के ग्राम सेमरिया, घानाडीह, मरतरा, बंशापुर, विकासखण्ड बेरला के करामाल, आनंदगांव, विकासखण्ड साजा के पेंड्रीकला, चिखली, मौहाभाठा, ठेलका, बोतका, धौराभाठा एवं विकासखण्ड नवागढ़ के नांदघाट, मारो, पुटपुरा में समय दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक KCC शिविर लगाया जावेगा।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें बेमेतरा डॉ. राजेन्द्र भगत द्वारा पशुपालको से अपील की गई है कि वे पशुपालक जो डेयरी पालन करते है उन्हें प्रति गाय अधिकतम राशि रूपये 51500/- एवं प्रति भैस अधिकतम् राशि रूपये 62500/- तथा जो पशु पालक बकरी/भेड पालन करते है, उनके लिए अधिकतम् राशि रूपये 2628/- प्रति बकरी/भेड़ पालन हेतु बैंको के माध्य से KCC ऋण स्वीकृत किया जाना प्रावधानित है।अतः जिले के पशुपालक अधिक से अधिक संख्या में किसान क्रेडिट कार्ड शिविर में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाये।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

