खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर बस्तर जिले के हजारों शिक्षकों ने एलबी संवर्ग के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना, वेतन विसंगति दूर करने, क्रमोन्नति- समयमान प्रदान करने, नियुक्ति तिथि से पुरानी पेंशन देने सहित देय तिथि से एरियर्स के साथ केंद्र के समान डीए प्रदान करने की मांग को लेकर आज गुरुवार को सामूहिक अवकाश लेकर स्थानीय मंडी प्रांगण में धरना प्रदर्शन में बैठे। स्कूलों में शिक्षक की अनुपस्थिति में खेलते नजर आये तथा स्कूलों में माध्यन्ह भोजन के पश्चात् स्कूल सुने नजर आये। साथ ही जिले भर के सीएसी ने कलमबंद कर हड़ताल में शामिल हुए। धरने पर बैठे है। शिक्षक मोर्चा का कहना है कि इसमें से अधिकांश मांगे वर्तमान सरकार के चुनावी घोषणा पत्र में मोदी कि गारंटी के रूप में समाहित है। धरना स्थल मंडी प्रांगण से रैली निकालकर मुख्य मार्गो से होते हुए कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, वित्त मंत्री सहित विभागीय सचिवों के नाम ज्ञापन व मांगपत्र सौंपा गया।
प्रर्दशन के दाैरान शिक्षकाें ने कहा कि वर्तमान सरकार जब विपक्ष में थी तब इन्हीं मांगों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंच कर तत्कालीन सरकार को जमकर कोसती थी, और सत्ता में आने के बाद मांगें पूरा करने का संकल्प लेती थी, परन्तु अब सत्ता में आने के बाद सरकार कुम्भकरणी निद्रा में चले गई है। उन्हाेने कहा कि शिक्षक मोर्चा के संचालको ने इस दौरान यह भी घोषणा की है कि मांगें यदि शीघ्र पूरा नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्कूलों में तालाबंदी क़र राजधानी रायपुर में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जायेगा।
इस दौरान प्रवीण श्रीवास्तव, शिव सिंह चंदेल, राजेश गुप्ता, देवराज खूंटे, मोहम्मद ताहीर शेख, गणेश्वर नायक, मंगलराम मौर्य, सुधीर दुबे, अमित पॉल, दुर्गा वर्मा, कमला शर्मा, भूमिका निषाद, पुष्पा मानिकपुरी, फूलदास नागेश, हरेंद्र राजपूत, तुलादास मानिकपुरी, नीलमणी साहू, संतोष सोनवानी, गजराज सिंह, लुदरसन कश्यप, अधीन शोरी, महेन्द्र ठाकुर, शामूराम मौर्य, काशीनाथ बघेल, मनीष ठाकुर, कमलसाय कश्यप, शत्रुघन कश्यप, मेहताब सिंह बघेल, अमित अवस्थी,कौशल्या शोरी, हेमन्त मंडावी, भुवनेश्वर नाग, ईश्वर लाल बन्धैइया , कृष्ण लाल गंधरला, आर एन भारद्वाज, अकबर खान, नवीन देवांगन , शरद श्रीवास्तव, विनय सिंह, मनोहर ध्रुव, एस एस जॉन, ओमप्रकाश पटेल , हीर सिंह सिहारे, रामप्रसाद ठाकुर, अनुपम सरकार, राम किशोर नेताम, अनिल कश्यप, संजीव श्रीवास्तव,संदीप भगत, पवन भट्ट,महेन्द्र मंडावी, वेणुधर जोशी, सुनील सिंह, नीलम झा, हर्षा बघेल, गेंद कुमारी तिवारी, कविता जॉन, पूनम सेठिया, मीना कश्यप, बिजेशवरी पोद्दार, आरती सिंह, एन के झा, सतीश लोनहारे, अनिल खंडालकर, सोमेश दास, लिलेश देवांगन, मनीष अहीर, हरिराम वेदव्यास, पवन समरथ सहित हजारों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

