खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। त्योहारी सीजन में बच्चा चोर गिरोह भी पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। इसी बीच दुर्ग जिले से बच्चे के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है,दोनों ही बाबा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार खुर्सीपार गणेश मंदिर के पास बाबा के भेष में दो व्यक्ति बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे, इस दौरान बच्चे की सूझबूझ के कारण वे सफल नहीं हो पाए, आस पास के लोगों की भी नजर दोनों पर पड़ गई, आनन फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी हंगामे के बीच पुलिस ने दोनों बाबाओं को हिरासत में ले लिया।
खुर्सीपार के गणेश मंदिर के पास बाबा के भेष में भगवा वस्त्र पहने दो व्यक्ति सड़क से गुजर रहे एक करीब 10 साल के बच्चे को बिस्किट दे रहे थे, बच्चे ने बिस्किट लेने से मना किया, तो दोनों उसे बोरे में भरने का प्रयास करने लगे, तो बच्चा चिल्लाने लगा बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए, बाबा भेषधारी दोनों वहां से भाग गए, तत्काल लोगों ने इसकी सूचना खुर्सीपार पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही देर में दोनों बाबा भेषधारी व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों ही बाबा मध्य प्रदेश के शहडोल और कटनी के रहने वाले हैं। फिलहाल खुर्सीपार पुलिस दोनों बाबाओं से पूछताछ की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

