खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के सिटी काेतवाली थाना क्षेत्र में बाइक सवार पति-पत्नी टिप्पर की चपेट में आ गए। इसमें पति की मौके पर मौत हो गई वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार मोहित कोर्राम अपनी पत्नी सरस्वती कोर्राम को बाइक से अपनी बहन के घर ग्राम खड़का से वापस कोंडागांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर ही मोहित की मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी सरस्वती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

