खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नारायणपुर में नाले में सैकड़ों बोरा तेंदूपत्ता फेंके जाने के मामले में मंत्री टंकराम वर्मा ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से चर्चा करेंगे, अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो जांच करवाएंगे। मंत्री टंकराम वर्मा आज नारायणपुर में आयोजित आवास मेला में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा की। दौरे के संबंध में उन्होंने बताया कि हमने 18 लाख पीएम आवास देने की बात की थी। मुख्यमंत्री ने अपने वादा को पूरा किया है। आज हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी जाएगी।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने और शक्ति प्रदर्शन को लेकर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव से ही शक्तिहीन हो चुकी है। उसमें एनर्जी आने वाला नहीं है, कांग्रेस से लोगों का भरोसा उठ गया है।
सरकार द्वारा कर्मचारियों को सौगात देने पर टंकराम वर्मा ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास इस अवधारणा पर बीजेपी काम कर रही है। बीजेपी का उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ का समग्र विकास हो, और सुख, शांति और समृद्धि आए। सभी वर्ग के लिए सबके हितों का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी वर्ग विशेष के लिए काम नहीं करती। हमेशा प्रदेश प्राथमिकता है, उसको तय करते हैं, उसके हिसाब से काम करते हैं। वहीं दीपक बैज के विजय बघेल को लेकर किए गए वीडियो पोस्ट पर कहा कि सरकार अपनी हर घोषणा को गंभीरता से लेती है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में घोषणा की थी। सभी बड़ी घोषणा को 100 दिन के अंदर पूरा कर दिया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

