खबर वर्ल्ड न्यूज़-अभनपुर। अभनपुर के वार्ड 9 एवं 10 मे अवैध शराब तथा गांजा की ब्रिकी बंद कराने एवं शराब व गांजा को मोहल्ले में अवैध बिकी करने वाले लोगो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग वार्ड के लोगो द्वारा की गई है इस संबंध में लिखित शिकायत विधायक इन्द्रकुमार साहू, पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर रायपुर व थाना प्रभारी अभनपुर को सूचना प्रेषित की गई है सैकड़ों लोगो के हस्क्षारयुक्त आवेदन में बताया गया है कि वार्ड नंबर 9 व 10 उपरपारा मोहल्ले मे अवैध रूप से गांजा शराब की ब्रिकी होने से मोहल्ले के लोगो का जीना दुर्भर हो गया है यहां का माहौल इतना खराब है कि लोगो को घर से निकलने में भी डर लगने लगा है यहां अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो का मोहल्ले में आना जाना लगा रहता है नशेडी लोगो के कारण आये दिन मोहल्ले में लड़ाई झगड़ा होता रहता है नशे के गिरफ्त में युवा व नाबालिक बच्चे आ चुके है उनका भविष्य अंधकारमय होते देख मां बाप चिन्तित है महिलाओ व बच्चे के साथ अपराधिक घटनाओ की संभावना बनी रहती है स्थिती यहां तक निर्मित हो गई है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसे लोगो का विरोध करता है तो उन्हे जान माल का खतरा रहता है इस गंभीर परिस्थिती को देखते हुये वार्ड नंबर 9-10 के प्रमुख लोगो ने लिखित आवेदन देकर शासन प्रशासन से नशे का कारोबार बंद कराने एवं ऐसे लोगो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। विधायक इन्द्रकुमार साहू ने उपस्थित लोगो से कहा कि गांजा, शराब की अवैध ब्रिकी पर रोक लगाने के लिए शासन स्तर पर कड़े निर्देश दिये गये है एवं क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियो में संलिप्त लोगो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए चाहे वह किसी भी पार्टी से ताल्लुक रखता हो उन्होने आश्वासन दिया है कि इस संबंध में जल्द ही पुलिस अधीक्षक से बात कर उचित कार्यवाही करने के लिए कहेगे। ज्ञापन में प्रमुख रूप से पार्षद रमेश तारक, उपाध्यक्ष किशन शर्मा, पूर्व नंपं. अध्यक्ष राधाकृष्ण टंडन, कामता तारक, मुन्ना बांधे, मनोज वर्मा, रामचरण चक्रधारी, धर्मेन्द्र, कार्तिक, प्रकाश, नवीनसाहू, ओमप्रकाश साहू, अशोक कुमार, गणेश, देवनारायण आदि सैकड़ो लोग ज्ञापन देने पहुंचे थे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

