खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर । यूथ सिक्ख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू
भैय्या ने अपने जम्बोजेट कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें जसवंत
सिंह सैनी को महासचिव,मलकीत ङ्क्षसह को कोषाध्यक्ष की जहां जिम्मेदारी दी
गई हैं वही रंजीत सिंह, हरनेक सिंह सैनी, करमजीत ङ्क्षसह बेदी, पवितर
सिंह, सरवन सिंह सम्मी को उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह , सोम सिंह, मनजीत सिंह
बेदी,हरपाल सिंघ, गुरप्रीत सिंह हंस, मनजीत सिंह, अवतार सिंह, जसदेव सिंघ
जब्बल, निर्मल सिंघ, जसबीर सिंघ को सचिव बनाया गया है। वहीं कपिल देव
संगोत्रा, हरप्रीत भाटिया को मीडिया प्रभारी की जवाबदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा समाज के उत्थान के लिए शिक्षा समिति, विवाह समिति और खेलकूद
समिति भी बनाई गई है। जिसमें शिक्षा समिति में जसविंदर सिंह, एचपी सिंघ
उप्पल, गरमीत सिंघ, परमजीत सिंघ गिल एवं निशांत सिंघ को सदस्य बनाया गया
है जबकि विवाह समिति का सदस्य रानी कौर, सरवजीत कौर, निर्मल सिंघ,
सलबिंदर कौर,मेरिक सिंघ को बनाया गया है। वहीं खेलकूद समिति में अमन
सिंह, अर्चना कौर, परमजीत सिंघ, धरमवीर सिंघ, हरजिंदर सिंह को सदस्य
बनाया गया है।
समिति द्वारा सिख पंचायत के अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल, गुरूद्वारा नान सर
साहिब जी नेहरू नगर के अध्यक्ष हरविंदर सिंह सैनी, गुरूद्वारा बाबा दीप
सिंह जी सुपेला के अध्यक्ष परमिंदर सिंह रंधावा, गुरूद्वारा श्री गुरू
सिंह सभी सेक्टर 6 के अध्यक्ष तारा सिंह, गुरूद्वारा बाबा बुढा जी कोहका
के अध्यक्ष सतवंत सिंघ रंधावा, गुरूद्वारा गुरू अर्जुन देव जी हाउसिंग
बोर्ड के अध्यक्ष जसबीर सिंघ सैनी, गुरूद्वारा तेगबहादुर साहेब केम्प 1
के अध्यक्ष बलदेव सिंघ, गुरूद्वारा गुरू हरगोविंद साहिब केम्प 2 के
अध्यक्ष इंदरजीत सिंह चावला, गुरूद्वारा बेबेनानकी जी खुर्सीपार के
अध्यक्ष कुलवंत सिंघ, गुरूद्वारा गुरू रामदास जी, न्यू खुर्सीपार के
अध्यक्ष इन्दरपाल सिंघ, गुरूद्वारा गुरूनानक नगर के अध्यक्ष तेजिन्दर
सिंह, गुरूद्वारा माता गुजरी जी हुडको के अध्यक्ष हरवंश सिंह जब्बल,
वरिश्ठ समाजसेवी राजेन्द्र अरोरा को जहां संरक्षक बनाया गया है। वहीं
विशेष सलाहकार समिति में हरभजन सिंह चहल, जसपाल सिंघ, बलजिंदर सिंघ कलेर,
प्रताप सिंह, रंजित सिंघ रंधावा, अमरजीत सिंघ बल, राजू सिंघ सरपाल को
सलाहकार बनाया गया है।
बॉक्स में
यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह ने हमारे संवाददाता को बताया कि
कमेटी के पांच प्रमुख उद्देश्य है जिसमें सिक्ख समाज के आर्थिक रूप से
कमजोर वर्ग की बेटियों की शादी के लिए साल में एक बार गुरूद्वारे में
सामूहिक विवाह का आयोजन यूथ सिक्ख कमेटी द्वारा किया जायेगा ताकि आर्थिक
रूप से कमजोर लोगों के बच्चियों की शादी हो जाये। सिक्ख समाज के आर्थिक
रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के मेघावी छात्र-छात्राओं को उनकी शिक्षा
के हेतु हर संभव आर्थिक सहायता कमेटी द्वारा की जायेगी। सिक्ख समाज के
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभावान खिलाडियों को खेल हेतु आर्थिक
सहायता की व्यवस्था की जायेगी ताकि ये प्रतिभावान खिलाडी बिना चितां के
अच्छे से अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना और समाज का नाम रौशन कर सके। इसके अलावा
सिक्ख समाज के गरीब परिवार में किसी की मृत्यु हो जाने पर मरणोपरांत
कार्यक्रम एवं लंगर की पूर्ण व्यवस्था कमेटी द्वारा की जायेगी। सिक्ख
समाज के नशे में लिप्त युवाओं को नशा छुडाने हेतु हर संभव सहायता की
जायेगी ताकि यूवा नशा छोडकर समाज की मुख्य धारा से जुडे।
0000
भिलाई की बेटी गुरलीन कौर ने पंजा कुश्ती में सभी देखों को हराकर जीता गोल्ड मेडल
90 प्रतिशत रौशनी नही होने के बाद भी भारत का नाम किया रौशन
इन्द्रजीत सिंह व सिक्ख समाज सहित अन्य लोगों ने दी बधाई
बड़े गर्व की बात है हमारे भिलाई छत्तीसगढ़ की इस बच्ची का नाम परलीन
कौर जी निवासी न्यू खुर्सीपार:
भिलाई। भिलाई की बेटी न्यू खुर्सीपार निवासी प्रकाश सिंघ छाबड़ा एवं पूनम
कौर की सुपुत्री परलीन कौर ने एशियन पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2024
के अंतरराष्ट्रीय पंजा कुश्ती में सभी देशों के खिलाडिय़ों को हराकर गोल्ड
मेडल जीत कर पूरे एशिया सहित भारत, छत्तीसगढ का नाम रौशन करते हुए पूरे
एशिया में भिलाई का गौरव बढाने का कार्य किया हैँ। परलीन कौर की इस बड़ी
सफलता से देश, प्रदेश और भिलाई के लोगों ने बेटी परलीन कौर व उनके परिवार
को लोगों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी है। ज्ञातव्य हो कि सिक्ख समाज
से आने वाली इस बेटी के आंखों से 90 प्रतिशत दिखाई नही देता हैँ। परलीन
ने 90 प्रतिशत रौशनी गंवाने के बाद भी इसने अपने जज्बे और हिम्मत को नही
छोडा और कडी मेहनत कर भिलाई की इस बिटिया ने दो बार लगातार राष्ट्रीय
पंजा कुश्ती के मैदान में भी अन्य स्टेट्स को हराकर दोनो मैचों में गोल्ड
मेडल हासिल कर भारत का नाम रौशन किया है। इस बच्ची के जज़्बे को आज
पूरा भारत सलाम कर रहा है। हैवी ट्रांस्पोर्ट कंपनी के युवा डायरेक्टर
एवं यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू, मलकीत सिंह,
गुरनाम सिंह, छग सिक्ख पंचायत के अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल, श्री निम्मे,
जोगाराव, समाज सेवी अनिल सिंह, समाजसेवी प्रभुनाथ मिश्रा, जसवंत सिंह
सैनी, करमजीत सिंह बेदी, जसपाल सिंह ने परलीन कौर को बधाई दी है। वही
सिक्स समाज व सभी गुरूद्वारा के समितिया कें पदाधिकारियों ने कहा है कि
और हम सभी आशा करते हैं गुरु महाराज इस बच्ची पर अपनी कृपा इसी प्रकार
बनाए रखें और हमेशा चड़दीकला में रखेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

