खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के असर के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं अगले तीन दिन 25 से 27 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। 25 और 26 अक्टूबर को 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
बुधवार को मौसम ड्राई रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रायपुर रहा यहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा यहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर में दिन का पारा सामान्य से अधिक रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के असर से रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं तेज हवाएं चल सकती हैं। दोपहर के बाद से दिन के तापमान में कमी आएगी। रात का पारा चढ़ेगा, इससे उमस बढ़ सकती है। अगले चार दिन रायपुर में ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।
रायपुर में बुधवार को दिन का तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का पारा 22 के आस-पास था। गुरुवार को दिन के तापमान में गिरावट और रात का तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। आने वाले दो दिनों में दिन का पारा कम होगा और रात का तापमान बढ़ेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

