खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधानसभा इलाके में रहने वाली एक महिला से घर में भूत-प्रेत का साया होने का झांसा देकर दो महिलाओं ने तीन लाख से ज्यादा की ठगी कर ली। पीड़िता महिला से आरोपी महिलाओं ने दो तोले का सोने का सिक्का मंगाया। उसे रखकर पूजा करने का झांसा दिया। सिक्का लेकर चली गई। पूजा के बाद भी महिला की तबीयत ठीक नहीं हुई। महिला ने इसकी मोवा पंडरी थाने में शिकायत की। सात दिन बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
पुलिस के अनुसार विधानसभा इलाके में एस त्रिपाठी रहती हैं। उन्हें कैंसर हैं, इलाज चल रहा है। घर पर भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ माह पहले उनकी पूजा नाम की महिला से दोस्ती हुई। वह उनके घर आने-जाने लगीं। इसी दौरान पूजा ने कहा कि वह हीलिंग कराती हैं। उसने त्रिपाठी की परेशानी सुनी।
उनसे पूजा कराने के लिए कहा। उसने 21 हजार रुपए लिए। कुछ दिन बाद पूजा ने त्रिपाठी को कहा कि उनके घर पर भूप-प्रेत का साया है। इसलिए घर से बाधा नहीं जा रही है। उसने पूजा कराने के लिए 51 हजार रुपए लिए। फिर उसने त्रिपाठी को पितृ दोष बताया और पूजा के लिए दो तोला सोने का सिक्का मांगाया। उसने सिक्का लाकर दिया। पूजा के साथ एक और महिला आई थी। दोनों ने पूजा किया और चली गईं। दोनों सोने का सिक्का भी ले गईं। जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तब त्रिपाठी को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने इसकी पुलिस में शिकायत की।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

