खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हरिस एस. द्वारा बाल श्रम प्रतिषेध और विनियमन अधिनियम 1986 तथा बाल श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन नियम 1988 यथा संशोधित 2017 के तहत जिले में नियोजित बाल श्रमिकों की खोज सहित छापेमारी, बचाव कार्य एवं प्रत्यावर्तन हेतु जिला स्तरीय कार्यबल गठित किया गया है। जिसमें कलेक्टर पदेन अध्यक्ष सहित पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, अध्यक्ष जिला बालक कल्याण समिति, जिला शिक्षा अधिकारी तथा श्रम पदाधिकारी पदेन सदस्य एवं बाल श्रमिकों को पुनर्वास से संबंधित स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधी सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
उक्त जिला स्तरीय कार्यबल को बाल श्रम प्रतिषेध और विनियमन नियम 1988 यथा संशोधित 2017 में निहीत प्रावधानों के अनुसार निरंतर अनुश्रवण कर नियोजनों से बाल श्रमिकों बचाव और प्रत्यावर्तन, पीड़ितों एवं साक्षियों के संरक्षण तथा बचाव कार्य संचालन हेतु व्यापक कार्ययोजना तैयार करने और प्रभावी कार्यवाही के लिए अधिकृत किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

