खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में चन्द्रबेस सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीपी शर्मा के जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा के मार्गदर्शन एवं व्योम श्रीवास्तव जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में पं. जवाहर लाल नेहरू शासकीय महाविद्यालय बेमेतरा, शासकीय मिडिल एवं हाई स्कूल कोबिया, प्री.मैट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास बेमेतरा एवं आंगनबाडी केन्द्र कोबिया में बाल संरक्षण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत महाविद्यालयीन छात्रों, स्कूली छात्रों, छात्रावास की बालिकाओं एवं आंगनबाडी केन्द्र कोबिया के अंतर्गत आने वाली हितग्राही महिलाओं को महिला एवं बाल विकास के टीम द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर, बाल सरक्षण विषय में-एक युद्ध नशे के विरूद्ध, बाल विवाह एवं बेटी बचाओं बेटी पढाओं विषय में यथा बालिकाओ एवं महिलाओ के संरक्षण विषय पर जागरूक किया गया। जिसमे राजेंद्र चंद्रवंशी परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन (शाखा), जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा बताया गया कि बच्चे जब नशा करते है तब वे अपने मानसिक नियंत्रण खो बैठते है, जिसके कारण नशा करने वाले बच्चें अपने घर या आस पास में चोरी करते है।
अकेले आने-जाने वाले लोगों बालिकाओं / महिलाओं के साथ अपराध करते है या लुटपात करतें है या हिंसक गतिविधिया करते है जिसके चलते बालक अपचारी बन जाते है। नशे में बच्चें दुष्कर्म जैसे कृत्य को अंजाम देते है। जिसके चलते बाल अपराध में वृद्धि हो रही है। शराब के सेवन से बच्चों की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। धूम्रपान से बच्चों को फेफड़ों की बीमारी और कैंसर होने का खतरा होता है। ड्रग्स के सेवन से बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और वे अपराध की दिशा में बढ़ सकते हैं। नशीली दवाओं के सेवन से बच्चों की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तत पश्चात सखी वन स्टाप सेंटर से केंद्र प्रशासक सुराखी यादव के द्वारा सखी वन स्टाप सेंटर में दिये जाने वाले विभिन्न सेवाओं को विस्तार से बताते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढाओ विषय में बालिकाओं एवं महिलाओं के संरक्षण विषय पर विस्तार से जानकारी साझा किया गया तथा शाईस्ता परवीन परामर्शदाता (जि. बा.सं.ई) एवं कु. संमृद्धि शर्मा परामर्शदाता (सीएचएल) के द्वारा बालिकाओं को बाल संरक्षण तथा गुड टच बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। डालिमा सोनी सीएचएल पर्यवेक्षक एवं सीमा यदु केस वर्कर ओएससी, उक्त कार्यक्रम में सहयोगी रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

