खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कार्यालय उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला जांजगीर चांपा की टीम द्वारा मेडिकल प्रतिष्ठानों में निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है। जिसके जवाब का अवलोकन करने के पश्चात् गुण दोष के आधार पर उक्त प्रतिष्ठानों का लाइसेंस 03 से 12 दिवस के लिए निलंबित किया गया है।
सहायक औषधि नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि मेसर्स अंजली मेडिकल स्टोर्स नवागढ़ 03 दिवस, मेसर्स जय मेडिकल स्टोर्स नवागढ़ 10 दिवस, मेसर्स गौतम मेडिकल स्टोर्स, नवागढ़ 10 दिवस, मेसर्स निशा मेडिकल स्टोर्स बम्हीनीडीह 10 दिवस, मेसर्स महेश मेडिकल स्टोर्स चांपा 12 दिवस, मेसर्स छाया मेडिकल स्टोर्स जैजेपुर 12 दिवस एवं मेसर्स वैभवी मेडिकल स्टोर्स मालखरौदा 05 दिवस, मेसर्स प्रीति मेडिकल स्टोर्स मालखरौदा 12 दिवस के लिए लाइसेंस निलंबित किया गया है। सहायक औषधि नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सभी मेडिकल स्टोर्स के संचालक को निर्देशित किया है कि मेडिकल स्टोर्स का संचालन औषधि एवं सौन्दर्य प्रशाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत करना सुनिश्चित करें अन्यथा सख्त कार्यवाही की जावेगी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

