खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीयन एप लॉच किया है। रोजगार पंजीयन के सुविधा के अलावा सरकारी क्षेत्र में भर्ती की सूचना तथा निजी क्षेत्र के प्लेसमेंट कैम्प/रोजगार मेला की जानकारी इस एप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
यह एप गूगल प्ले स्टोर से एवं रोजगार कार्यालय के विभागीय वेबसाइट http://erojgar.cg.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है।
यह एप रोजगार सेवा संगठन, रोजगार इच्छुकों को रोजगार सहायता उपलब्ध कराता है। रोजगार सेवा, मुक्त सेवा है और की गई सेवाओं के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। इस हेतु मैदानी स्तर पर 33 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र समस्त जिलों में कार्यरत हैं एवं 1 विशेष रोजगार कार्यालय (निःशक्तनों हेतु), रायपुर में स्थापित है। साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति के आवेदकों के लिये प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन हेतु विशेष कार्यालय जगदलपुर में अध्यापन सह मार्गदर्शन केन्द्र के रूप में स्थापित है। CNV ACT 1959 के प्रावधानों को लागू करने के लिये प्रदेश में इसी प्रयोजन के लिये प्रवर्तन कक्ष भी स्थापित है। इस वेबसाइट से रोजगार इच्छुक आवेदक रोजगार सेवा जैसे पंजीयन, नवीनीकरण एवं योग्यता वृद्धि का लाभ ले सकते हैं एवं नियोजक अपनी विवरणियों की प्रस्तुति तथा अपने संस्थान के रिक्तियों की जानकारी इस वेबसाइट के सेवाएँ अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण लिंक अथवा वेबसाइट erojgar.cg.gov.in के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

