खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तरवासियों की इस दीवाली के अवसर पर बड़ी सौगात बहुप्रतिक्षित बस्तर संभाग के पहले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की मांग पूरी होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार डिमरापाल जगदलपुर में 211 कराेड़ की लागत से बना 10 मंजिला जिसमें कुल 245 बेड की क्षमता वाले सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसका लोकार्पण करेंगे।
दस मंजिला इस अस्पताल का काम लगभग अंतिम पड़ाव में है, आधुनिक मशीनों का इंस्टालेशन किया जा रहा है। मेडिकल काॅलेज जगदलपुर प्रबंधन के अंतगर्त चलने वाले इस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के शुभारंभ के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। लेकिन सुपरस्पेसिलिटी अस्पताल में स्टाफ की अब तक अलग से भर्ती नहीं हुई है, फिलहाल मेकाॅज के स्टाफ से ही इसे शुरू किया जाएगा। इसके लिए जहां मेकाॅज के ही डीन इसके भी डीन होंगे। प्रदीप बेग ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डीन जिम्मेदारी संभाल ली है। वहीं बताया जा रहा है कि इसके अधीक्षक अलग होंगे, टीकू सिंह इसके लिए जगदलपुर पहुंचकर अधीक्षक का प्रभार भी ले लिया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

