खबर वर्ल्ड न्यूज़-बैकुंठपुर। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान की सीमा से बाहर बाघ घूम कर रहा है। कोरिया वनमंडल के बैकुंठपुर परिक्षेत्र के ग्राम टेमरी में बाघ ने दो मवेशियों का शिकार किया है। लगातार तीन दिन से बाघ का मूवमेंट हुआ। मंगलवार सुबह बाघ ट्रैप कैमरे में कैप्चर भी हुआ है। पगमार्क भी मौजूद हैं। यह अच्छा संकेत भी है कि प्रस्तावित टाइगर रिजर्व में बाघ की संख्या बढ़ रही है।
गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान (प्रस्तावित टाइगर रिजर्व) से बाहर ग्राम टेमरी के. आसपास टाइगर चार दिन से घूम रहा था। जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। वहीं बाघ ने दो मवेशियों को अपना शिकार बनाया है। जो फॉरेस्ट के ट्रैप कैमरे में कैप्चर हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के नजदीक ग्राम टेमरी है। जो राष्ट्रीय उद्यान की सीमा से बाहर और कोरिया वनमंडल के बैकुंठपुर परिक्षेत्र में आता है। जहां टेमरी के जंगल में तीन दिन से बाघ घूम कर रहा है। पहली बार 18 अक्टूबर को बाघ गांव के पास जंगल में नजर आया। बाघ ने दो मवेशियों को मार डाला है। जिसमें एक गाय और एक भैंस शामिल है। गांव के नजदीक जंगल सहित आसपास बाघ घूम होने से ग्राम टेमरी, सोरगा और खोड़ के ग्रामीण भयभीत हैं।
हालांकि, वन विभाग ने मैदानी स्टाफ के माध्यम से रात को घर से बाहर नहीं निकलने मुनादी कराई जा रही है। साथ ही सतर्क रहने और जंगल की ओर नहीं जाने की बात कही गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

