खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एक बार फिर यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। ओडिशा में आज से लगातार दो-तीन दिनों तक चक्रवर्ती तूफान डाना का पुर्वानुमान है। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कुल 14 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है। दिवाली से ठीक पहले इन ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर बीते दिन 9 ट्रेनों को रद्द किया था, जिसके बाद आज फिर से 5 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले अपने ट्रेन के स्टेटस की जांच करें। इसके साथ ही रेलवे ने तूफान के कारण रेल यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।
रद्द होने वाली ट्रेनों की जानकारी
1. गाड़ी संख्या 18478 – ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (23 अक्टूबर 2024)
2. गाड़ी संख्या 18477 – पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (24 अक्टूबर 2024)
3. गाड़ी संख्या 20807 – विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस (25 अक्टूबर 2024)
4. गाड़ी संख्या 12843 – पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस (24 अक्टूबर 2024)
5. गाड़ी संख्या 08475 – पुरी-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (25 अक्टूबर 2024)
6. गाड़ी संख्या 22865 – एलटीटी पुरी एक्सप्रेस (24 अक्टूबर 2024)
7. गाड़ी संख्या 18426 – दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस (24 अक्टूबर 2024)
8. गाड़ी संख्या 09060 – ब्रह्मपुर-सूरत एक्सप्रेस (24 अक्टूबर 2024)
9. गाड़ी संख्या 20824 – अजमेर-पुरी एक्सप्रेस (29 अक्टूबर 2024)
10. गाड़ी संख्या 22973 – गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस (22 अक्टूबर 2024)
11. गाड़ी संख्या 09059 – सूरत-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस (23 अक्टूबर 2024)
12. गाड़ी संख्या 18425 – पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस (24 अक्टूबर 2024)
13 .गाड़ी संख्या 20823 – पुरी-अजमेर एक्सप्रेस (24 अक्टूबर 2024)
14. गाड़ी संख्या 12844 – अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस (26 अक्टूबर 2024)
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

