खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा इलाके में स्थित एक मोबाइल टावर के केबिन में आग लग गई, जिससे वहां रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना इतनी भयंकर थी कि आग की लपटों और धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक देखा गया।
यह घटना विशाल मेगा मार्ट के पास के मोबाईल टावर में हुई, जिससे आग फैलने पर बड़ी दुर्घटना होने की संभावना थी। समय पर आसपास के निवासियों ने धुएं के उठते हुए गुबार को देखकर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना तकनीकी कारणों से हुई हो सकती है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

