खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एक 40 दिन का बच्चा बहुत बीमार था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उसका वजन भी कम हो रहा था। जन्म के समय उसका वजन 2.75 किलोग्राम था, लेकिन खाने में दिक्कत और सांस लेने की समस्या के कारण उसका वजन घटकर 1.8 किलोग्राम रह गया था। पहले उसे दुर्ग के एक अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन बाद में उसे रायपुर के एक बच्चों के अस्पताल में रेफर किया गया। डॉ. किंजल बक्शी ने बच्चे की जांच की और पाया कि उसके दिल में एक बड़ा छेद है। दवाओं के बावजूद बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ। इसलिए, डॉक्टरों ने फैसला किया कि दिल में छेद को बंद करना होगा।
लेकिन बच्चा बहुत छोटा था और उसका ऑपरेशन नहीं किया जा सकता था। इसलिए, डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन के कैथ लैब में दिल का छेद बंद करने का फैसला किया। यह एक बहुत ही चुनौती पूर्ण कार्य था, बच्चा बहुत ही छोटा होने की वजह से उसकी धमनियां काफी छोटी थी, बच्चे के वजन के अनुसार उपयुक्त उपकरणों को रूपांतरित कर डॉक्टर किंजल बक्शी, डॉक्टर सुमंता शेखर पाढ़ी एवं डॉक्टर अरुण अंडप्पन ने मिलकर सफलतापूर्वक इस प्रोसीजर को किया। रोगी को पोषण पुनर्वास के लिए अगले दिन बाल चिकित्सा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया बच्चा अब ठीक है उसका वजन भी बढ़ रहा है जहां तक हमारी जानकारी है यह मध्य भारत में PDA (पेटेंट डक्टस आर्टेरियोसस) प्रोसीजर वजन के हिसाब से सबसे छोटा बच्चा है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

