खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पुलिस से बचने भाग रहे तस्करों की कार सड़क से उतरकर पलट गई। कार सवार गांजा तस्कर पुलिस से बचने के लिए भागने लगे। इधर पीछे लगी पुलिस की टीम ने भाग रहे दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने गांजा मंगाने वाली महिला और उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। चारों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग एक कार में कोरबा की ओर से गांजा लेकर तखतपुर की ओर जा रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने रतनपुर और सकरी पुलिस को घेराबंदी के निर्देश दिए। सकरी और रतनपुर पुलिस की टीम ने काठाकोनी घोंघा नाला के पास घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी को देखकर कार सवार वाहन मोड़कर भागने लगे।
इसी हड़बड़ी में तस्करों की कार सड़क से उतरकर नाले में पलट गई। कार पलटने के बाद तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगे। इधर तस्करों के पीछे लगे जवानों ने भी उनके पीछे दौड़ लगा दी। जवानों ने भाग रहे विष्णु चंद्रा उर्फ बबलू(42) निवासी आमगांव जिला सक्ती और सोहन साहू उर्फ गोलू(22) निवासी पेंड्री नवागढ जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि तखतपुर में रहने वाली महिला कांति उर्फ काजल(36) और उसके पति प्रदीप पांडेय(46) ने गांजा मंगाया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की कार और 16 किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

